• Thu. Jul 23rd, 2026

सैक्स रैकेट का खुलासा,पहली बार कम उम्र की लड़कियां भी आई गिरफ्त मे, कहीं ऑनलाइन तो कहीं स्पा सेंटर, सब मे चल रहा देह व्यापार,

ByManish Kumar Pal

Jul 21, 2024

NEWS NATIONAL

पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुर्ग भिलाई के पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें सात लोगों को पकड़ा गया है। जिनमे महिला और पुरुष दोनों शामिल है। इस मामले मे दुर्ग और भिलाई के अधिकांश लोग शामिल थे। बाहर से आए ग्राहकों के रूप मे आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है।

पुलिस ने इन्हें दबोचा
वहीं इस मामले में सुप्रभात शील (44) पिता विमल कृष्ण शील, नंबर-86, रविशंकर शुक्ला मार्केट भिलाई के निवासा को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग के गिरधारी नगर निवासी राजेन्द्र यादव (37) पिता रघु यादव, सतनामी मोहल्ला जामुल निवासी मंजू लहरे उर्फ मंजू डहरिया (20) पिता राजेन्द्र लहरे, स्पर्श हॉस्पिटल के पास रामनगर सुपेला निवासी लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा (38) पिता स्व.सुखरंजन हलधर, आदर्श नगर उतई निवासी भारती उर्फ संगीता बंजारे (26) पिता विजय सिंह और राहुल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ऑनलाइन चलाये जा रहे सैक्स रैकेट,जस्ट डायल पर चल रही देहव्यापार की खुली मंडी,स्पा और मसाज पार्लर की आढ़ मे जिश्म फरोशी,

जस्ट डायल पर आपको सिर्फ स्पा या मसाज पार्लर लिखकर डालना होगा, आपके पास एक एक कर दर्जनों महिलाओं की फोटो किसी न किसी नंबर से आनी शुरू हो जाती है, यानी जस्ट डायल पर स्पा व मसाज की आढ़ लेकर सैक्स रैकेट को बहुत बड़े स्तर पर ऑपरेट किया जा रहा है, दूसरा देश भर मे ऐसे कई स्थान है जहाँ स्पा मसाज पार्लरो की आढ़ मे वाकई जिश्मफारोशी का धंधा बड़े स्तर पर किया जा रहा है, और इन स्पा व मसाज पार्लरों की संचालिका अधिकतर महिलाये ही है, जो मजबूर लाचार गरीब महिलाओं को पैसे का लालच देकर इन्हे पहले मसाज व स्पा की और खिंचती है उसके बाद इन्ही महिलाओं को मोटे पैसे का लालच देकर उनसे देहव्यापार कराया जाता है,यानि उन्हें जिश्मफारोशी के ऐसे दलदल मे उतार दिया जाता है जहाँ से उनका सामाजिक स्तर बिलकुल समाप्त हो जाता है,

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed