• Sun. Sep 6th, 2026

सिडकुल पुलिस ने भारी मात्रा मे पकड़ा नशा,20 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ महिला सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा

ByManish Kumar Pal

Jul 24, 2024

NEWS NATIONAL

SIDCUL / जहाँ हरिद्वार पुलिस कावड़ यात्रा के दौरान व्यस्त नजर आने लगी है तो दूसरी और अपराधिक प्रवर्ति के लोग भी मेले के दौरान कालाधन कमाने के लिये अवैध कारोबार मे सक्रिय हो चुके है, एक और पुलिस के सामने कावड़ व्यवस्था तो दूसरी और अपराधिक प्रवर्ति के लोगों पर लगाम, दोनों ही कार्य आवश्यक भी है और जिम्मेदारी भरे भी,

बता दें की उत्तराखण्ड पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाये है जो क्षेत्र मे नशे का कारोबार कर कही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है तो कहीं जनता को नशे का आदि बना रहे है,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नशा जिसमे अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने को लेकर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा वेदिका हर्बल कंपनी के सामने टीन का खोखा के पास से चैकिंग के दौरान दो पुरुष व एक महिला को 20 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ गया। पकडे गये अभियुक्तों मे एक महिला निवासी ग्राम कश्मीरी थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,राकेश उर्फ कालू पुत्र अजय निवासी राजीव नगर कॉलोनी निकट आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व मोहम्मद शाहिद उर्फ काली पुत्र शादी हुसैन निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार जिला हरिद्वार,जिस सम्बन्ध में थाना सिड़कुल मे प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया

पुलिस टीम..उप निरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी,तनवीर अली, ANTF टीम..निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट,उoनिo रंजीत तोमर,

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed