• Sat. Sep 12th, 2026

जिस्म फारिशी के धंधे का भंडाफोड़, दो मकानों से आपत्तिजनक हालत में 8 युवतियों समेत दो युवक पकड़े

ByManish Kumar Pal

Sep 13, 2024

NEWS NATIONAL

मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा का है जहाँ पुलिस ने देहव्यापार मे लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस द्वारा राजनांदगांव बायपास रोड और खुटु रोड स्थित मकानो पर छापेमारी की। जहां पुलिस को 8 युवतियों के साथ 2 पुरूष आपत्तिजनक हासत में मिले। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। फिलहाल इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

दरअसल, पुलिस को पिछले काफी समय से कवर्धा शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में देह व्यापार की खबरें मिल रही थी। जहां दोनों स्थान पर 08 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले, पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से है जो ये सभी एजेंट के थ्रू यहां आती है, फिलहाल इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस को उस एजेंट की तलाश है।

Related Post

1965 युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान,आयोजकों ने कहा समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की देता हैं,
कुंभ-2027 के नाम पर ‘रीवर्क मॉडल’! पहले निर्माण, फिर तोड़फोड़ और दोबारा काम, आखिर जानता के टैक्स का पैसा यूँ मनमानी क्यों.? जन अधिकार पार्टी ने उठाए सवाल..!
रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed