• Tue. Aug 4th, 2026

घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अभियंता और ठेकेदार से 1.71 करोड़ की वसूली,PMGSY के तहत बनी सड़क में मिली गंभीर खामियां, URRDA ने जारी किए आदेश

ByManish Kumar Pal

Mar 16, 2026

NEWS NATIONAL

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत खराब गुणवत्ता से बनी सड़क के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (URRDA) ने पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक में बने पटौटी–कालों मार्ग के घटिया निर्माण पर तीन अभियंताओं और ठेकेदार से कुल 1.71 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं।
इस सड़क के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन जांच में निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। राज्य और केंद्रीय स्तर की गुणवत्ता जांच में खामियां सामने आने के बाद URRDA के सीईओ आलोक कुमार पांडेय ने सख्त कार्रवाई करते हुए वसूली के निर्देश दिए।
नियमों के अनुसार कुल राशि का आधा हिस्सा ठेकेदार से और बाकी संबंधित अभियंताओं से वसूला जाएगा। इसमें कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और तत्कालीन अधिशासी अभियंता (अब सेवानिवृत्त) से अलग-अलग हिस्से में रकम वसूलने के आदेश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीएमजीएसवाई के तहत बनी अन्य सड़कों की भी जांच की जा रही है और अनियमितता मिलने पर आगे भी कार्रवाई हो सकती है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed