• Sun. Sep 6th, 2026

सिडकुल पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता पुलिस मुठभेड़ में फरार आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस,दो पहले ही जा चुके है जेल,

ByManish Kumar Pal

Sep 29, 2024

NEWS NATIONAL

SIDCUL / बता दें की अभी कुछ दिन पहले सिडकुल मे एक ऐसी घटना घटी जिससे आस पास के लोग थोड़ा भयभीत हो गये थे, कारण था सिडकुल मे आपसी झगड़े कों लेकर गोलियाँ चलना, आपसी लड़ाई को लेकर दवा कंपनी में घुसे अपने साथियों पर फायर कर जानलेवा हमला किया गया था जिसमे कई लोग घायल हो गए थे जिनको मेट्रो अस्पताल में उपचार हेतु भेजवाया गया।

आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी करते हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किये जा रहे थे जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल एक अन्य बदमाश सुबोध पाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी मौहल्ला शाकुम्बरी कालोनी कोतवाली देहात सहारनपुर हाल पता ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल को अवैध हथियार के साथ कृपाल आश्रम रावली महदूद से दबोचा लिया गया।जिसके बाद सिडकुल पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा लिखा गया,

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed