• Thu. Jul 23rd, 2026

ऐसा क्या हो गया जो निकाह पढ़ने से पहले ही बिगड गए काजी साहब,दोनों पक्षो नें मिलकर मानया काजी साहब को,

ByManish Kumar Pal

Jun 20, 2023

News National

झारखंड के धनबाद स्थित भूली में बारातियों के डांस करने से काजी इतना नाराज हुआ कि उसने निकाह पढ़ने से ही इनकार कर दिया। इससे दूल्हा और दुल्हन पक्ष सकते में आ गए। आखिरकार काफी मान-मनोव्वल के बाद काजी माना तो निकाह संपन्न हुआ। दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने अपनी गलती मानी और काजी से माफी मांगी तब कहीं जाकर शादी हो पाई। मामला वासेपुर बाइपास रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है।

मुस्लिम बहुल इलाके में म्यूजिक-आतिशबाजी बैन,

बता दें कि यहाँ मुस्लिम बहुल क्षेत्र में निकाह के दौरान बैंड, बाजा एवं आतिशबाजी पर बंदिश है। इसके बावजूद यहां एक मैरेज हॉल में चंदनकियारी से आए बारातियों ने बैंड-बाजे पर जमकर डांस किया। आतिशबाजी की गई। दूल्हा पक्ष को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब काजी साहब ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। बारातियों ने उनसे मिन्नतें कीं, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद तंजीम अहले सुन्नत के उलेमाओं ने दूल्हा-दुलहन पक्ष को निकाह आसान करो मुहिम के बारे में बताया। फिर दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानी। उसके बाद निकाह पढ़ाया गया।

8 जनवरी को धनबाद में संगठन ने लिया था फैसला,

धनबाद के काजी मुफ्ती रिजवान अहमद रिजवी ने बताया की 8 जनवरी को धनबाद में तंजीम अहले सुन्नत और धनबाद के 55 संगठनों ने शादी में डीजे, नाच-गाने और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई थी। मुहिम के 23 हफ्ते के दौरान वासेपुर में किसी शादी समारोह में नाच-गाना नहीं हुआ। लेकिन शनिवार को मामला सामने आया, जिससे हम सहमत नहीं थे। लड़का-लड़की पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हमें निकाह आसान करो मुहिम की जानकारी नहीं थी, जिस कारण ऐसा हुआ।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed