• Mon. Sep 7th, 2026

स्पा सेंटर की आढ़ मे चल रहे जिश्मफरोशी के धंधे का फर्दाफाश, पकड़े गये कईं महिला पुरुष, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

ByManish Kumar Pal

Oct 16, 2024

News National

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का फिर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. जिले के कपूरबावड़ी और चितलसर थाने में बीएनएस की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच जारी है.

मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है जहाँ सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील तरमाले ने बताया कि एक मॉल के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उस जगह पर छापा मारा, जहां पर देहव्यापार चल रहा था. इस धंधे को चलाने वाली 2 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ कपूरबावड़ी थाने में केस दर्ज की किया गया.

इस एफआईआर में स्पा मालिक सुधांशु कुमार सिंह, कर्मचारी राहुल गायकवाड़ (19), स्पा चलाने वाली एक महिला और एक अन्य 26 वर्षीय महिला का नाम शामिल है. राहुल गायकवाड़ और 26 वर्षीय महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है. दूसरे मामले में, पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ की एक टीम ने बुधवार को चितलसर-मनपाड़ा इलाके में स्थित एक होटल पर छापा मारा.

जहाँ थाईलैंड की एक 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया, जो सेक्स रैकेट चलाती थी. वरिष्ठ निरीक्षक चेतना चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी करने से पहले पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक भेजा था. थाईलैंड की महिलाओं से जुड़े इसी तरह के रैकेट मुंबई, लोनावाला और गोवा समेत अन्य जगहों पर चल रहे हैं. 2 थाई महिलाओं को रेस्क्यू होम भेजा गया है.

 

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed