• Thu. Jul 23rd, 2026

सट्टे का बड़ा कारोबार हरिद्वार के भगत सिंह चौक निकट शिवलोक कॉलोनी का प्रवेश द्वार बना सट्टा माफिया का अड्डा,

ByManish Kumar Pal

Oct 16, 2024

NEWS NATIONAL

बता दें की बीएचईएल निकट भगत सिंह चौक के निकट शिवलोक कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर ही अब रात के समय सट्टा व खाईबाड़ी का खेल शुरू हो चूका है, जहाँ रात के समय लगभग 9 बजे से 12 बजे तक पेन पर्ची लेकर सट्टा माफिया धड़ा धड नंबर लिखने का धंधा कर रहे है, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन माफियाओं द्वारा सिर्फ शिवलोक कॉलोनी मे ही नही बल्कि शहर और गाँव के अन्य भी कई क्षेत्रों मे खाई बाड़ी का काम मोटे स्तर पर किया जा रहा है,

इनके नेटवर्क की अगर बात करें तो जिन जिन स्थानो पर खाईबाड़ी करने वाले ये माफिया इस कार्य कों अंजाम दे रहे है उन स्थानो की और अगर किसी प्रसाशनिक अधिकारी की गाडी रुख करती है तो इन्हे पहले ही इसकी सूचना मिल जाती है जिस कारण इन्हे पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है

जानिये खाईबाड़ी के इन माफियाओं की प्रति घंटे की काली कमाई के बारे मे,

खाईबाड़ी करने वाले इन माफियाओं की अगर काली कमाई की बात करें तो रोजाना रात्रि के समय ये सिर्फ 4 से 5 घंटे ही अड्डे जमाते है इन पांच घंटो मे ही इनकी कमाई 15 से 25 हजार तक पहुँच जाती है यानि प्रत्येक घंटे 3 से 5 हजार तक,जिससे महीने का कुल 90 हजार से 1 लाख 50 हजार तक ये लोगों से लूट रहे है,

हरिद्वार प्रसाशन कों जल्द उठाने होंगे आवश्यक कदम,

जिस प्रकार जनपद व जनपद के आस पास खाईबाड़ी का नेटवर्क लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, उस से यह तो स्पस्ट हो चूका है की धर्मनगरी अब बहुत तेजी से इसकी चपेट मे आ रही है साथ ही आने वाले समय मे खाई बाड़ी का ये खेल हर गई मोहल्ले मे पहुँच जाएगा, इसलिए प्रसाशन कों इन माफियाओं पर शिध्र ही ठोस कदम उठाने होंगे, जिससे जनपद का माहौल बिगड़ने से बच सके,

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed