• Tue. Sep 8th, 2026

कलयुगी भाई ने सगे भाई का काट दिया गला,जानिये क्या था विवाद और हरिद्वार जिले के किस क्षेत्र का है मामला, कुछ ही घंटो के भीतर पकड़ा गया आरोपी,

ByManish Kumar Pal

Oct 16, 2024

NEWS NATIONAL

मामला झबरेड़ा क्षेत्र का है जहाँ ग्राम सुसाडी खुर्द में बोरिंग लगाने को लेकर हुए विवाद में सगे भाई द्वारा अपने भाई की धार-धार हथियार से हत्या कर दी गई, मामले की जानकारी ज़ब पुलिस कों लगी तो पुलिस को मौक़े पर ही युवक की लाश मिली जो खून मे सनी थी जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही शव को पंचायतनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया,

बता दें की कुलदीप द्वारा एक भाई अंकित की हत्या करने के संबंध मे दूसरे सगे भाई बाबूराम के खिलाफ थाने मे मामला दर्ज कराया गया

घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर जाँच करने पर यह जानकारी मिली कि मृतक अंकित का उसके भाई बाबूराम के मध्य खेत में बोरिंग लगाने को लेकर कहासुनी हो गयी थी, जिस पर बाबूराम द्वारा गंडासे से अपने सगे छोटे भाई अंकित की हत्या कर दी गई और मौके से फरार हो गया।

प्रकरण में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई टीम ने लगातार संभावित स्थलों पर ताबड़तोड़ दबिशें देकर हत्या के आरोपी बाबूराम को देवबंद रोड से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

पूछताछ के दौरान हत्यारोपी भाई ने बताया कि मृतक अंकित व उसके खेत अगल-बगल है आरोपी अपने खेत में बोरिंग करवा रहा था जिसका विरोध मृतक व छोटे भाई अंकित द्वारा किया जा रहा था व इसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी में आरोपी ने तैश में आकर अपने भाई पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से भाग गया।

पुलिस टीम- विवेक कुमार क्षेत्राधिकारी मंगलौर,SHO अंकुर शर्मा,Si शैलेन्द्र ममंगाई ,हेड कोंस्टेबल विकास, कोंस्टेबल बलदेव,रणवीर सिंह

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed