• Sun. Sep 6th, 2026

अन्नेकी गाँव मे भी धड़ल्ले से चलाया जा रहा सट्टे का कारोबार, आखिर कौन है ये लोग जो ऑनलाइन वाट्सप के माध्यम से कर रहे कानून के साथ खिलवाड़,

ByManish Kumar Pal

Dec 1, 2024

NEWS NATIONAL

ग्रामीण खबर / आज धर्म नगरी मे ऐसे बहुत से स्थान है जहाँ माफिया तेजी से पैसा पसार कर जहाँ एक ओर कानून की धज्जियाँ उड़ाने पर लगे है तो दूसरी ओर भोले भाले लोगों क़ो अपना शिकार बनाकर उनके घर बर्बाद करने का काला कारोबार कर रहे है, उन्ही मे से एक बड़ा खेल है जो आज धड़ल्ले से खेला जा रहा है ओर वो है अवैध रूप से चलाये जा रहे सट्टे ओर खाईबाड़ी का खेल,
आनेकी गांव वैसे तो शिक्षा के क्षेत्र मे आगे माना जाता है लेकिन आजकल इस गाँव मे कुछ ऐसे माफिया सक्रिय हो चुके है जो इस गाँव की परम्परा पर ग्रहण बनकर मंडरा रहे है, आज इन माफियाओं ने यहाँ के युवाओ क़ो सट्टे की दलदल मे धकेल दिया है जिसका खामियाजा यहाँ की युवा पीढ़ी बहुत जल्द उठाने वाली है,

ऑनलाइन व वाट्सप पर चलाया जा रहा सट्टे व खाईबाड़ी का खेल,

बता दें की इसी गाँव आनेकी मे कुछ असामाजिक व माफिया तत्व बड़े स्तर पर एक गैंग के रूप मे सट्टे व खाईबाड़ी का काम कर रहे है, ओर ये काम इतनी सफाई के साथ किया जा रहा है की इन्हे पकड़ पाना नामुंकिन तो नही लेकिन कठिन जरूर है, आज ये माफिया जिस तरह से युवाओं क़ो गुमराह कर उन्हें सट्टे की लत मे डाल रहे है उससे यह भी स्पस्ट हो जाता है की इन माफियाओं क़ो किसी का डर नही,
अब सवाल ये भी है की आखिर कौन है ये असामाजिक तत्व जो सट्टे के कारोबार क़ो इस क्षेत्र मे तेजी से फैला रहे है तो आपको बता दे की आनेकी गाँव से ही कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे है जो यहाँ के युवाओ क़ो सट्टे के दलदल मे धकेल रहे है, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी मे इस गाव मे सट्टे ओर खनन क़ो अंजाम देने वाला एक ही माफिया है जो अपनी टीम का सरदार बन जहाँ एक ओर अवैध खनन क़ो अंजाम दे रहा है तो दुसरी ओर युवाओ क़ो सट्टे के दलदल मे उतारकर उनका भविष्य ख़राब कर रहा है,

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed