• Sun. Sep 6th, 2026

शादीशुदा प्रेमी संग OYO होटल में पहुंची लड़की, लडके ने घर फोन करके दी जहर खाने की सूचना ओर बर्बाद हुए दो घर

ByManish Kumar Pal

Nov 28, 2024

NEWS NATIONAL

मामला दिल्ली सीमा से सटे फरीदाबाद का है जहाँ सरस्वती कॉलोनी स्थित एक ओयो होटल में ठहरे युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की पहचान इस्माइलपुर के शिव एन्क्लेव निवासी 28 वर्षीय मोहित और 21 वर्षीय तनु के रूप में हुई है।

आशंका है कि किसी परिवारिक विवाद के चलते दोनों के द्वारा होटल में जहरीला पदार्थ खाने के चलते उनकी मौत हो गई। हलाकि सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले के बाद पल्ला थाना की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में दोनों मृतक़ो की प्रेम-प्रसंग मे होने की बात सामने आ रही है।
वह करीब नौ बजे ओयो होटल में ठहरने के लिए पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े छह-सात बजे युवक ने कमरे से बाहर निकल कर, होटल के कर्मचारी से कुछ बात की । फिर अपने परिजनों को कॉल करके सूचना दी कि उसने अपनी दोस्त के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनकर युवक के परिजनों के होश उड़ गए। वह तुरंत ओयो होटल पहुंचकर दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे दूसरे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

युवक की अप्रैल में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार युवक दूध का कारोबार करता था। साथ ही उसकी अप्रैल माह में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बावजूद उसकी मुलाकात इस अन्य लड़की से होती रहती थी। इस बाबत परिजनों को भी जानकारी थी। बताया यह भी जा रहा है कि परिजनों ने बीते दिनों दोनों को समझाया भी था।

युवती ड्यूटी के लिए निकली थी

युवती और युवक दोनों आस-पास ही रहते थे। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। साथ ही पढ़ाई भी करती थी। रविवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद युवक के साथ ओयो होटल आ गई।

कॉलोनी में माहौल गमगीन

मृतका और उनके परिजन मूलरूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित बेतिया के रहने वाले हैं। वह शिव एन्क्लेव में घर बना कर रहते हैं। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद से पूरे कॉलोनी में गम का माहौल है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed