• Sun. Sep 6th, 2026

थाना सिडकुल क्षेत्र मे अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सिड़कुल पुलिस ने बरामद की शराब की बड़ी खेप, तस्करों को पहुँचाया सालाखों के पीछे

ByManish Kumar Pal

Jan 18, 2025

News National

सिडकुल / आगामी निकाय चुनाव एवं राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन की तैयारी में जुटी हरिद्वार पुलिस द्वारा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के उर्जावान नेतृत्व में सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक लगातार नशा तस्करों के पेंच कसते हुए नशा सामग्री की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिड़कुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी एवं अन्नेकी पुल के पास छापेमारी करते हुए

अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार,कृष्ण पाल पुत्र मीर सिंह निवासी रोशनाबाद शिवम विहार कॉलोनी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल।,करण पुत्र मेघनाथ निवासी शनि देव मंदिर रोशनाबाद सिडकुल। एक अन्य जिसका नाम पता अभी अज्ञात है l शराब तस्करों को दबोचकर शराब की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की। कार ओर स्कूटी जैसे वाहनो क़ो जब्त करते हुए 06 पेटी अंग्रेजी शराब, 40 लीटर कच्ची शराब व 144 पैकेट देशी शराब बरामद की।

बरामद की गई शराब के आधार पर पकड़े गए 03 आरोपित व 01 फरार शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम सिडकुल- SHO मनोहर सिंह भंडारी,Si ब्रह्मदत्त बिजलवाण,Si अनिल बिष्ट, HC संजय तोमर,,कोंस्टेबल वीरेंद्र चौहान, हरि सिंह रावत

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed