• Sun. Sep 6th, 2026

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी त्योहारों के लिए की गई तैयारियों की ली जानकारी

ByManish Kumar Pal

Mar 12, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार / होली ओर जुमे की नमाज़ जैसे त्यौहार के समय पुलिस क़ो व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना पड़ता है, जिसके चलते एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की देर रात्रि एक ऑनलाइन एक मीटिंग लेकर थाना पुलिस और अभिसूचना ईकाई क़ो एक्टिव रहने के निर्देश दिये जा चुके है साथ ही हर संदिग्ध पर पैनी नजर भी रखी जायेगी जिससे कहीं भी कोई असामाजिक व अपराधिक घटना ना हो पाये

त्यौहार शांति,प्रेम ओर खुशियों का प्रतिक होते है चाहे वो होली हो या फिर ईद, लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं ना बिगड़े उसके लिये पुलिस के कंधो पर विशेष जिम्मेदारी होती है जिसके चलते पहले ही प्रसाशन क़ो व्यवस्थाये दुरुस्त करनी पड़ती है,

होली, जुमे की नमाज एवं ईद के दृष्टिगत आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा देहात क्षेत्र के भ्रमण के बाद देर साय जनपद के सभी पुलिस ऑफिसर्स के साथ ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई।

इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्पष्ट तौर पर बताया कि माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए और घटना के बारे में उच्चाधिकारीगण को पूरी जानकारी दी जाए साथ ही संवेदनशील स्थानो पर कल से प्राप्त मात्रा में पुलिस बल किया जाए जिन स्थानो पर पीएससी बल नियुक्त किया जाना है उन्हें प्रॉपर तैयारी के साथ नियुक्त किया जाए l

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed