• Thu. Jul 23rd, 2026

शहर के इस होटल में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, टीवी सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस सहित चार अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, दलाल भी हिरासत मे,

ByManish Kumar Pal

Mar 16, 2025

News National…

पूरे देश में जहां एक ओर ओर कल पूरे धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने हाईप्रोफइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने टीवी सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस सहित 4 एक्ट्रेस क़ो पकड़ा है। वहीं, पुलिस की टीम ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पवई इलाके के एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने होली के अवसर पर एक होटल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 4 एक्ट्रेस और एक दलाल को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल मे रंगे हाथ पकड़ा। पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और सैक्स रैकेट मे लिप्त महिलाओं के साथ श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को भी पकड़ा।

सैक्स रैकेट मे काम कर रही एक महिला अदाकारा ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed