• Mon. Feb 2nd, 2026

अब इतने सेकेंड पहले ही आपके मोबाइल पर मिलेगा भूकंप का अलर्ट, मुख्यमंत्री  धामी ने की इस एक ऐप क़ो डाउनलोड करने की अपील, जानिये कैसे काम करेंगी ये ऐप, ओर कैसे मिलेगा आपको अलर्ट,

ByManish Kumar Pal

Apr 12, 2025

NEWS NATIONAL

देहरादून। भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड में भूकंप आने पर लोगों को 15 से 30 सेकेंड पहले मोबाइल पर इसका अलर्ट मिलेगा। यूएसडीएमए (उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी) और आइआइटी रुड़की ने इसके लिए भूदेव एप विकसित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी से अपील की कि है वे इस एप को ज्यादा से ज्यादा संख्या में डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि भूकंप की संवेदनशीलता के हिसाब से उत्तराखंड जोन चार व पांच के अंतर्गत है। ऐसे में सभी नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जानिये कैसे मिलेगा एप से अलर्ट..

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूकंप का अलर्ट प्रदान करने के उद्देश्य से इस एप क़ो विकसित किया गया है। इसके लिए राज्य में अलग-अलग स्थानों पर 169 सेंसर लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भूकंप आने पर दो तरह की तरंगें निकलती हैं, जिन्हें हम प्राइमरी व सेकेंडरी तरंग कहते हैं। प्राइमरी तरंगें पहले निकलती हैं। जब भूकंप आएगा तो अलग-अलग स्थानों पर लगे सेंसर प्राइमरी तरंगों को डिडेक्ट कर लेंगे। यदि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 से अधिक होती तो भूदेव एप के जरिये मोबाइल फोन में सायरन बज उठेगा।

सेकेंडरी तरंगों के आने से 15 से 30 सेकंड पहले चेतावनी मिलने पर लोग सावधानी बरतते हुए स्वयं व अपने स्वजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे। यह एप प्ले व एप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार वर्तमान में राज्य में 169 सेंसर और 112 सायरन लगे हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि व्यापक स्तर पर पूरे प्रदेश में अलर्ट मिल सकें। इस क्रम में 500 अतिरिक्त सेंसर और एक हजार सायरन लगाने की योजना है।

Related Post

हरिद्वार मे मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की एक विशेष ओर मेहत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन, एक जुट विस्वाश के साथ निर्विरोध चुने गये जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा,
पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद,पुलिस व आमजन की तत्परता बनी मिसाल,
पत्रकारिता में लगातार बढ़ती जा रही दलालों की संख्या से गिर रहा पत्रकारिता का स्तर,पत्रकारिता के अस्तित्व के लिए मंडरा रहा बड़ा खतरा,हर गली मुहल्लो मे पोर्टल आईडी लेकर घूम रहे तथाकथित,ना कोई शिक्षा ना कोई योग्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed