• Sun. Aug 23rd, 2026

ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल । जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लोगों को दबोच लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर 9 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीकर उपद्रव कर रहे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ नशे में धुत लोग महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और माहौल खराब करते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और ऐसे तत्वों पर शिकंजा कस दिया।
कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या हुड़दंग करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed