• Wed. Apr 22nd, 2026

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,

ByManish Kumar Pal

Apr 22, 2026

NEWS NATIONAL 

हरिद्वार, मेट्रो अस्पताल एवं हृदय संस्थान, हरिद्वार द्वारा पीसीएमए डॉक्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण चिकित्सीय सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम जानकारियों का आदान-प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पुरुषोत्तम लाल, चेयरमैन मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एवं विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आर. के. सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विपिन मेहरा उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रेम लुथरा, अजीत कुमार, एस.सी. आर्या, अल्ताफ हुसैन, हरक सिंह रावत तथा रमेश प्रजापति शामिल रहे।

      ” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेट्रो अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि इस सीएमई का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों एवं रोगों के उपचार के आधुनिक तरीकों से अवगत कराना है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बोहरा ने दैनिक चिकित्सा अभ्यास में हृदय रोगों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सांस फूलना, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को समय रहते पहचानकर उचित उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है।
वहीं डॉ. नवीन चावला ने “डायबिटीज में इमरजेंसी” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में डायबिटीज तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने चेताया कि हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति इस बीमारी के खतरे में है, इसलिए नियमित जांच और डॉक्टर से परामर्श अत्यंत आवश्यक है, जिससे जटिलताओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर मेट्रो ग्रुप के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन.के. राणा, सुधीर शर्मा, डॉ. विमल (ऑर्थोपेडिक सर्जन), जे.पी. जोएल, डॉ. गौरव गुप्ता (बीएचईएल हॉस्पिटल), डॉ. कमल सिंह (मोदीनगर), भरत भूषण, डॉ. इसरार सहित लगभग 300 से अधिक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह सीएमई कार्यक्रम न केवल चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed