• Sat. Oct 3rd, 2026

हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

ByManish Kumar Pal

Apr 4, 2026

News National

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के कुल 22 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी को श्यामपुर से रानीपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल का एसओ नियुक्त किया गया है, जबकि नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर भेजा गया है।
इसके अलावा नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी, चरण सिंह को गैस प्लांट चौकी, और विकास रावत को सिडकुल कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से बहादराबाद बाजार चौकी, जबकि अमित नौटियाल को वापस पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी क्रम में विक्रम बिष्ट को सप्तऋषि चौकी, बलवीर डोभाल को पुलिस लाइन, संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी, और नवीन चौहान को थाना पथरी की जिम्मेदारी दी गई है। ब्रह्मदत्त बिजलवान को पुलिस लाइन भेजा गया है।
आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर चौकी, जबकि विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
देवेंद्र चौहान को पुलिस लाइन भेजते हुए मनोज कुमार को अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। नवीन नेगी को खड़खड़ी चौकी, सूरत शर्मा को गोवर्धनपुर चौकी, तथा बालम सिंह को तेजपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed