• Thu. Jul 23rd, 2026

खनन माफ़िया की करतूत, अवैध खनन रोकने क़ो लेकर सिक्योरिटी गार्ड पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास, गंभीरता क़ो देख एसएसपी हरिद्वार ने लिया संज्ञान,दिये कार्यवाही करने के दिए निर्देश

ByManish Kumar Pal

Mar 20, 2025

NEWS NATIONAL

सिडकुल / बता दें की इस समय अवैध खनन जोरों पर है सिडकुल का नवोदय नगर हो या सुमन नगर,दोनों जगह खनन मांफिया सक्रिय नजर आ रहे है, खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बढे हुए है की किसी की जान की इनके सामने कोई क़ीमत नही, अभी एक सिक्योरिटी गार्ड की जान जाते जाते बची, बता दें की अवैध खनन रोकने का प्रयास करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता दिख रहा है,हालाकी वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से अन्य तीन ट्रैक्टर ट्रॉली भी पकड़े गये है,

ये पूरा मामला BHEL ओवरहेड लाइन के टावर व गैंट्री संख्या 04 के पास अवैध खनन को रोकने के दौरान हुआ है,जिसके बाद भेल प्रबंधक नगर प्रसाशन की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,

हरिद्वार एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान, वीडियो देख दिये कार्यवाही के निर्देश,

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल मामले की पड़ताल करने व आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये, जिस पर SO सिडकुल द्वारा BHEL के उच्च अधिकारी गण से बात की गई जिनके द्वारा बताया कि की 132 केवि सिडकुल ओवरहेड लाइन के टावर संख्या 15 एवं गैन्ट्री संख्या चार के पास अवैध खनन किया जा रहा है जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा टावरों के गिरने का खतरा है इस सूचना पर BHEL की टीम सुरक्षा गार्ड्स को मौके पर भेजा गया तो मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि वहां कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन कर रहे हैं।अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालकों को रोकने के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर खनन से भरा ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें भेल द्वारा एक ट्रैक्टर चालक से पेनल्टी भी वसूल कि गई है,

जिसके बाद भेल प्रबंधक नगर प्रशासन संपदा भेल हरिद्वार की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल मे जोगिंदर कुमार निवासी रावली महदूद व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के दौरान मौके पर छूटे 03 ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

“” थाना सिडकुल पुलिस द्वारा लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। “”

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed