• Sun. Sep 6th, 2026

पहले फेसबुक पर दोनों मे हुई दोस्ती …फिर शादी का झांसा देकर दिल्ली से हरिद्वार बुलाया, ओर होटल के कमरे मे दुष्कर्म कर सुबह भेज दिया वापस,

ByManish Kumar Pal

Jul 11, 2025

न्यूज नेशनल पत्रिका व अखबार

बता दें की दिल्ली की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक द्वारा शादी का झांसा देकर हरिद्वार बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। दिल्ली से ट्रांसफर होकर आई एफआईआर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लिबासपुर दिल्ली निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी फेसबुक पर बीते 16 मार्च को अनुज नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बाते होने लगी।

अनुज ने उससे शादी का वादा किया और 19 अप्रैल को हरिद्वार घूमने के बहाने मिलने बुलाया। वह अपनी छोटी बहन के साथ मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची, जहां अनुज और उसका चचेरे भाई अंकुश मिले। दोनों उन्हें कार में बैठाकर हरिद्वार ले आए। रात करीब 11:30 बजे हरिदर्शन होटल में दो कमरे बुक किए।

आरोप है कि अंकुश ने छोटी बहन को बहला-फुसलाकर अलग कमरे में भेज दिया। अनुज ने उसे खाने पीने की चीजों मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह दोनों को वापस मुजफ्फरनगर स्टेशन छोड़ दिया। आरोप है कि बाद में अनुज ने शादी से इंकार कर उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली के एसपी ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई। मामला हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को यहां ट्रांसफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed