• Sun. Sep 6th, 2026

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान, जानिये DJ संचालकों को क्यों थमाए गए नोटिस

ByManish Kumar Pal

Jul 10, 2025

NEWS NATIONAL

मंगलौर/पुरकाजी, 10 जुलाई 2025 – कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बुधवार को एक संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी नारसन उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज (कोतवाली मंगलौर) एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

पुलिस ने उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जहाँ बड़े DJ सेटअप लगाए जा रहे थे। चेकिंग के दौरान DJ संचालकों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई और नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नोटिस भी थमाए गए।

अधिकारियों ने DJ संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि—

केवल निर्धारित साइज के DJ ही उपयोग में लाए जाएं,

केवल धार्मिक भजन या गीत ही बजाए जाएं,

जातीय, भड़काऊ या आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की गरिमा और शांति बनाए रखना प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed