• Thu. Jul 23rd, 2026

जानिये कौन है जशपुर के ये 27 परिवार जहाँ 183 लोगों ने की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म

ByManish Kumar Pal

Jun 26, 2023

News National.

सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन ओर पवित्र धर्म माना जाता है,जिस कारण आज दुनिया भर के लोग सनातनी रुख करते नजर आ रहे है,छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने घर वापसी करके सनातन धर्म अपनाया है। दरअसल, पत्थलगांव ब्लॉक के चिकनीपानी में कल्याण आश्रम की ओर से बीते बुधवार को घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां बागबाहर क्षेत्र के रहने वाले 27 परिवार के 183 लोगों की घर वापसी हुई। इस दौरान जशपुर राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने उनके पैर धोकर मूल धर्म में वापसी कराई।

जानकारी के अनुसार पत्थलगांव के लुडेग बागबाहर, चिकनीपानी, खूंटापानी कोतबा क्षेत्र में मतांतरण कराए जाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। यहां वनवासियों को प्रलोभन देकर उनका कन्वर्जन कराया जाता रहा है, जिसकी जानकारी कल्याण आश्रम तक पहुंची थी। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष और जशपुर राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि जशपुर जिले में तेजी से कन्वर्जन की घटना बढ़ी है। कल्याण आश्रम के कार्यकर्त्ता के रूप में जब गांव के दौरे में जाता हूं तो मुझे इस प्रकार के कृत्य के बारे में अवगत कराया जाता है, जो अनुचित है। मुझे यहां लोगों ने बताया कि बागबाहरा क्षेत्र में भी आए दिन कन्वर्जन कराने में कुछ ईसाई पंथ के लोग लगे हुए हैं। आज कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में 27 परिवार के 183 लोगों की घर वापसी कराई कराई गई है।

राजकुमार जूदेव ने यह भी कहा कि हमारे भोले-भाले वनवासियों को बरगलाकर उनका कन्वर्जन कराया जाता है। कन्वर्जन कराने वालों के इन कृत्यों को देखकर हम चुप नहीं रह सकते। ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हम तैयार हो गए हैं। अपने कृत्यों से वे बाज आ जाएं।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed