• Sun. Jul 5th, 2026

हरिद्वार पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों और एक नाबालिग को दबोचा, जानिये कहाँ से आकर हरिद्वार की शांति पर ग्रहण बनकर मंडरा रहे ये अपराधी,

ByManish Kumar Pal

Aug 17, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों और एक विधि विवादित किशोर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से आला नकब भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2025 की रात को गश्त के दौरान सिडकुल थाना क्षेत्र में चार लोग अमित पुत्र सोमपाल, निवासी सुभाष नगर थाना ज्वालापुर, हाल हनुमंत कॉलोनी थाना सिडकुल, हरिद्वार।, अमर पुत्र असलम कुरैशी, निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।, शिव पुत्र भूपेंद्र, निवासी अंबाला, थाना व जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल फ्रेंड्स कॉलोनी थाना सिडकुल, हरिद्वार। व एक विधि विवादित किशोर।चोरी की योजना बनाते पकड़े गए। इनमें तीन वयस्क आरोपी और एक विधि विवादित किशोर शामिल है।

पुलिस टीम
इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक हरीश चंद, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप शाह, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

Related Post

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.
धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद, वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,पुलिस ने दिया आस्वासन चोर जल्द होगा पुलिस गिरफ्त मे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed