• Mon. Sep 7th, 2026

थाना सिडकुल पुलिस की कार्यवाही जारी, 47 पैकेट देशी शराब के साथ दबोचा नशा तस्कर

ByManish Kumar Pal

Aug 24, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिडकुल पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सिडकुल पुलिस ने शनिवार को रोशनाबाद सिडकुल क्षेत्र स्थित बिजली घर पुलिया के पास से आरोपी लालू मिश्रा पुत्र हरिप्रसाद निवासी रछेला वाजिदपुर मोहम्मदी खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी निकट शर्मा बिल्डिंग हेत्तमपुर रोशनाबाद, को 47 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 424/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल हरि सिंह व कांस्टेबल ऋतेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed