• Sun. Sep 6th, 2026

फिर सामने आया एक ओर एक्ट्रेस का डबल रोल! पर्दे पर संस्कारी बहू, पीछे से हाई-प्रोफाइल देहव्यापार का खेल, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

ByManish Kumar Pal

Sep 5, 2025

NEWS NATIONAL

मुंबई से सटे काशीमिरा इलाके में पुलिस ने ऐसा हाई-प्रोफाइल रैकेट पकड़ा है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। टीवी सीरियल्स में अभिनय करने वाली 41 साल की एक्ट्रेस अनुष्का मोनी मोहन दास असल जिंदगी में मैडम बनकर महत्वाकांक्षी कलाकारों को देहव्यापार की अंधेरी दुनिया में धकेल रही थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाल बिछाया और दो नकली ग्राहक भेजे। लोकेशन थी—मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास का एक चमचमाता मॉल। जैसे ही आरोपी ने डील फाइनल की और पैसे हाथ में लिए, पुलिस मौके पर पहुँची और पूरी स्क्रिप्ट रियलिटी शो की तरह बदल गई।
इस छापेमारी में दो उभरती हुई टीवी और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्रियाँ भी छुड़ाई गईं, जिन्हें इस धंधे में झोंक दिया गया था। दोनों को फिलहाल आश्रय गृह भेज दिया गया है।
अभिनेत्री अनुष्का के खिलाफ मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह रैकेट खासतौर से हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के लिए चलाया जा रहा था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे छिपे बड़े चेहरों की तलाश में जुट गई है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed