• Sun. May 31st, 2026

वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन की महिला टीम ने आयोजित किया सफल रक्तदान शिविर146 लोगों ने रक्तदान कर शिविर मे किया योगदान,

ByManish Kumar Pal

Sep 8, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन (पंजी.) की महिला टीम ने ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के सहयोग से रविवार को एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में 196 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 146 लोगों ने रक्तदान कर मानवता के इस महान कार्य में योगदान दिया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं था, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। उन्होंने कहा कि जब लोग एकजुट होकर किसी नेक कार्य के लिए आगे आते हैं, तो उसके परिणाम बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक होते हैं। वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन और ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार की यह संयुक्त पहल निस्संदेह समाज में सार्थक योगदान करेगी और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी।
ब्लड वॉलंटियर्स के संस्थापक अनिल अरोड़ा ने भी इस आयोजन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर न केवल रक्त की जरूरत को पूरा करता है, बल्कि आमजन में रक्तदान की अहमियत को भी उजागर करता है। उन्होंने महिला टीम के साथ मिलकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता जताई।

शिविर की सफलता में वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन की महिला टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें सोनिया अरोड़ा, प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, निधि चावला, रुचि तनेजा, गुंजन अरोड़ा और पूजा अरोड़ा शामिल थीं।
वहीं, ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार की टीम के कई सदस्य—शेखर सतीजा, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, विशाल अनेजा, आशीष धीमान और अन्य ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सहयोग से यह रक्तदान शिविर एक यादगार और सफल आयोजन बन पाया।

Related Post

प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?
अन्य क्षेत्रों के साथ अब प्रसाशनिक भवन के सबसे नजदीक के गाँव रोशनाबाद, नवोदय नगर व हेत्तमपुर भी आये अवैध शराब बिक्री की गिरफ्त मे, कहीं ये शराब माफियाओं की प्रसाशन कों चुनौती तो नही.. आखिर कब होगी यहाँ कार्यवाही.. होगी भी या यूँ ही चलेगा बदस्तूर?
रोशनाबाद के नवोदय नगर में अवैध शराब बिक्री का बढ़ता कारोबार , क्षेत्रवासियों में बढ़ी चिंता. समाज के बीच अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही क्यों नही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed