• Sun. Sep 6th, 2026

शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर, 72 युवाओं ने किया रक्तदान,पहले 50 रक्तदाताओं को ‘सॉन्ग ऑफ इंडिया’ के पौधे भेंट कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया।

ByManish Kumar Pal

Sep 10, 2025

NEWS NATIONAL

झज्जर। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति में दसवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में एक महिला सहित कुल 72 युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि नितेश भौरिया ने 43वीं बार रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं जागरूक महिला दीपा (गांव मुबारिकपुर) ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कई बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी भाग लिया, जिनमें डॉ. संदीप गुलिया (26वीं बार), कमलजीत (26वीं बार), अश्वनी मल्हान (25वीं बार), मास्टर धर्मवीर नाहरवाल (24वीं बार), मास्टर रोहित यादव (19वीं बार), प्रमोद जांगड़ा (18वीं बार), हरियाणवी लोकगायक अजीत कुमार रगीला (18वीं बार), संजय जाखड़ (16वीं बार) और नीरज कुमार (16वीं बार) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता 21वीं बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी व शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने की। विशेष अतिथि के तौर पर मास्टर हरबीर मल्हान, मास्टर प्रवीण यादव और मास्टर पवन कुमार भी मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन में युद्धवीर सिंह लांबा (अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति), मंजीत सिंह (श्री हंस बैग हाउस), विक्रम यादव (कमला मेडिकल स्टोर), सीनियर एडवोकेट राकेश लांबा, मास्टर रोहित यादव, मास्टर सतीश यादव, मास्टर अशोक कुमार और समाजसेवी सागर यादव का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी जोड़ा गया। मंजीत सिंह ने पहले 50 रक्तदाताओं को ‘सॉन्ग ऑफ इंडिया’ के पौधे भेंट कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed