• Sun. Sep 6th, 2026

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई सिडकुल थाना क्षेत्र से चार हुड़दंगबाज गिरफ्तार

ByManish Kumar Pal

Sep 11, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल, 11 सितंबर। हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सिडकुल थाना क्षेत्र में ये सभी युवक सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा और हुड़दंग मचाकर आमजन के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, जिसके बाद उन्हें विधिक कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान शगुन (23) पुत्र कपिल यादव, निवासी ग्राम बुढ़ानपुर माफी, जिला अमरोहा (उ.प्र.); रक्षित (23) पुत्र राजकुमार, निवासी पित्थुपुरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.); शुभम (24) पुत्र मदन, निवासी ग्राम संसारपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) और अजीत (22) पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी ग्राम कुल्यासू, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। फिलहाल चारों आरोपी सलेमपुर महदूद, थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल कार्यवाहीकर्ता..
उप निरीक्षक अनिल बिष्ट,कांस्टेबल कुलदीप डिमरी,PRD जवान राकेश कुमार

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed