• Mon. Nov 23rd, 2026

सिडकुल मे फ़र्ज़ी फैक्ट्री खोल कर रहे थे बड़ा घपला, नकली प्रोडक्ट बनाने वाली इस फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानिये कौन है ये काले व्यापारी जो 15 लाख के नकली माल के साथ हुए गिरफ्तार

ByManish Kumar Pal

Sep 14, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिडकुल पुलिस ने डेंसो चौक के पास गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान में चल रही नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये मूल्य का नकली शैंपू और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। मौके से तीन आरोपी – हसीन, मोहसिन और शहबान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक मकान में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के उत्पादों की नकल कर नकली शैंपू तैयार किया जा रहा है। छापेमारी में क्लिनिक प्लस और सनसिल्क ब्रांड के हजारों पैकेट तैयार मिले। मौके से शैंपू फिलिंग मशीन, 1350 लीटर से अधिक कच्चा माल, 32 पेटियां भरे हुए नकली शैंपू, 800 खाली बोतलें व भारी मात्रा में लेबल बरामद किए गए।
ड्रग इंस्पेक्टर हरि सिंह व कंपनी के लीगल मैनेजर की मौजूदगी में जब पूछताछ की गई तो आरोपी हसीन के पास किसी प्रकार का लाइसेंस या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला। आरोपी उत्पादन व बिक्री की कोई वैध अनुमति नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कॉपीराइट एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर हरि सिंह, उपनिरीक्षक इंद्र सिंह गडिया, हेड कांस्टेबल देशराज, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल गजेंद्र और अनिल कंडारी।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed