• Fri. Oct 2nd, 2026

सिडकुल रावली महदूद व राजा बिस्कुट निकट शराब ठेकों पर ओवररेटिंग का बड़ा खेल, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल,आखिर किसके संरक्षण मे खेला जा रहा बड़ा खेल,

ByManish Kumar Pal

Mar 24, 2026

NEWS NATIONAL 

सिडकुल / हरिद्वार जनपद के रावली महदूद क्षेत्र यानि सिडकुल राजा बिस्किट के निकट शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग का बड़ा खेल खुलेआम चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला आबकारी विभाग की नाक के नीचे संचालित हो रहा है,हैरानी की बात ये है की आबकारी विभाग के अधिकारी यहाँ से चंद कदमो की दूरी पर ही विभाग संभाल रहे है,बावजूद इसके अब तक यहाँ कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और उसकी निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेका संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेच रहे हैं। कई ग्राहकों ने बताया कि जब वे अधिक पैसे वसूले जाने का विरोध करते हैं, तो उन्हें बहाने बनाकर टाल दिया जाता है या फिर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह ओवररेटिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है और इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण भी बताया जा रहा है। यही कारण है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध वसूली जारी है और किसके संरक्षण में ठेका संचालक बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।क्यों संबंधित अधिकारियों की नाक नीचे ये मनमानी चल रही है,
इस पुरे मामले के चलते आबकारी विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। विभाग की जिम्मेदारी होती है कि वह शराब बिक्री पर निगरानी रखे और निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करे। लेकिन इस मामले में विभाग की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है, जिससे यह अंदेशा और गहरा जाता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत तो नहीं है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से पहले भी कई बार मांग की है कि इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ठेकों पर रेट लिस्ट को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या आम जनता को इस ओवररेटिंग के खेल से राहत मिल पाती है या नहीं।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed