• Tue. Sep 1st, 2026

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

ByManish Kumar Pal

Jul 18, 2026

न्यूज नेशनल,

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूट्यूब के माध्यम से तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी गई ₹4.55 लाख नकदी, एक लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन तथा तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात डायल-112 पर सूचना मिली कि चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबे के निकट एक व्यक्ति से ₹4.60 लाख की धोखाधड़ी कर कार सवार महिला और दो पुरुष फरार हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी और तकनीकी जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित कर तंत्र-मंत्र, चमत्कार और पूजा-पाठ से जुड़े वीडियो अपलोड करते थे। इन वीडियो से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इनके संपर्क में आते थे। इसी क्रम में हरियाणा के सोनीपत निवासी विनोद कुमार को विशेष पूजा के नाम पर हरिद्वार बुलाकर ₹4.60 लाख लेकर आरोपी फरार हो गए।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों की धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर लाखों रुपये और आभूषण ठगते थे। पुलिस को अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों में गिरोह की संलिप्तता की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा अथवा चमत्कार के नाम पर धन मांगने वाले किसी भी व्यक्ति या सोशल मीडिया चैनल के झांसे में न आएं तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में – थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल (प्रभारी चौकी चण्डीघाट), अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल राहुल देव, कांस्टेबल मनमोहन सैनी, चालक कांस्टेबल मोहन सिंह रावत, होमगार्ड नितिन चौहान तथा महिला पीआरडी राजकुमारी शामिल रहे। एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed