• Sat. Oct 3rd, 2026

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

ByManish Kumar Pal

Jun 30, 2026

NEWS NATIONAL 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नकली नोट छापने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के छपे हुए नकली नोट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन तथा नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 27 जून को 52,500 रुपये के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच और पूछताछ में अहम सुराग मिले। इसी आधार पर 29 जून को सूचना मिली कि कुछ आरोपी क्विड कार से नकली नोट छापने के उपकरण और जाली नोटों को ठिकाने लगाने के लिए बिजनौर की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 पेपर शीट पर छपे करीब 50 हजार रुपये के नकली नोट, चार असली 500-500 रुपये के नोट, एक लैपटॉप, एचपी और कैनन कंपनी के प्रिंटर तथा अन्य सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन विशेष पेपर मंगाकर असली नोट की फोटो को सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप की मदद से एडिट कर उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट तैयार किए जाते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले बिजनौर क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। अधिक मुनाफे के लालच में उन्होंने अपने गिरोह का विस्तार किया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र कुमार, गुलजार अहमद और शगुन जोशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नकली नोटों के कारोबार में सक्रिय गिरोह की जड़ पर प्रभावी प्रहार किया गया है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed