• Mon. Jun 8th, 2026

जानिये कौन है वे तीन विशेष लोग जिन्हे पूरी दुनिया मे कहीं भी जाने के लिए जरुरत नही किसी पासपोर्ट की,ओर क्यों है ऐसा?

ByManish Kumar Pal

Jul 7, 2023

News National

हर किसी व्यक्ति मे कोई न कोई ख़ास बात जरूर होती है कोई अपने गाँव के लिए ख़ास होता है तो कोई शहर व राज्य के लिए ओर जो केंद्र सरकार के अधीन कार्य करते है वो देश के लिए भी ख़ास हो सकते है,लेकिन क्या कोई इतना भी ख़ास हो सकता है जो शहर राज्य व देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया उसे ख़ास मान लें,इतना ही नही उसे किसी भी देश मे आने जाने के लिए किसी पासपोर्ट तक की आवश्यकता न हो,लेकिन हम सभी इतना जानते हैं कि दुनिया के किसी भी एक देश से दूसरे देश जाने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है पासपोर्ट. बिना पासपोर्ट के आप दुनिया के किसी भी देश में एंट्री नहीं ले सकते.

यहां तक कि किसी भी देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भी किसी अन्य देश में जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि पूरी दुनिया के करीब 200 देशों में 3 ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें दुनिया के किसी भी देश में जाने के लिए किसी पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती. वे बिना पासपोर्ट के और बिना किसी रोक टोक के किसी भी देश मे आना जाना कर सकते हैं. यहां तक कि अगर ये लोग किसी भी देश जाते हैं तो इन लोगों की खूब खातिरदारी की जाती है.इन्हे पूरा प्रोटोकॉल किया जाता है

अब जान लिजिये कौन है ये तीन लोग बिना पासपोर्ट के घूम सकते हैं पूरी दुनिया

ये तीन विशेष लोग हैं ब्रिटेन के किंग और जापान के राजा और रानी. हालांकि, बता दें कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से पहले यह अधिकार क्वीन एलिजाबेथ के पास था. इसके अलावा अब आपके मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि अगर किंग चार्ल्स के पास अगर यह अधिकार है, तो क्या यह अधिकार उनकी पत्नी के पास भी है. ऐसे में बता दें कि यह अधिकार केवल ब्रिटेन के किंग के पास ही है, अगर उनकी पत्नी उनके साथ कहीं आती-जाती है, तो उन्हें अपने साथ डिप्लोमेटिक पासपोर्ट लेकर चलना होगा.

हाल ही में जब चार्ल्स ब्रिटेन के किंग बने थे, तब उनके सेक्रेट्री ने अपने विदेश मंत्रालय द्वारा एक दस्तावेजी संदेश दुनिया से सभी देशों को भिजवाया कि अब प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के किंग हैं, लिहाजा उन्हें कहीं भी पूरे सम्मान के साथ आने-जाने की अनुमति दी जाए. इसके अलावा उनके प्रोटोकॉल का भी खास ख्याल रखा जाए.

जापान के सम्राट और सम्राज्ञी के पास भी है यह विशेषाधिकार
बात करें जापान के सम्राट और सम्राज्ञी की, तो यह विशेष अधिकार उन्हें भी मिला हुआ है. इस समय जापान के सम्राट नारूहितो हैं जबकि उनकी पत्नी मसाको ओवादा जापान की सम्राज्ञी हैं. अगर नारूहितो और मसाको ओवादा भी दुनिया के किसी भी देश में बिना पासपोर्ट के जा सकते हैं. बता दें कि नारूहितो से पहले उनके पिता अकीहितो जापान के सम्राट थे और यह विशेषाधिकार पहले उन्हें मिला हुआ था. लेकिन बता दें कि अब अगर अकीहितो किसी दूसरे देश जाते हैं, तो उन्हें अपना साथ डिप्लोमेटिक पासपोर्ट लेकर जाने होगा.

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed