• Sun. Sep 6th, 2026

जानिये कैसा है ये पानी पूरी गैंग’ जो दिनभर पानी पूरी बेचते थे ,ओर दे देते थे ऐसी घटना को अंजाम,

ByManish Kumar Pal

Jul 7, 2023

News National

दिमाग अगर शातिर हो तो अपराधी उसे अपराध करने के लिए ही चलाते है,हालाकी ये भी सच है की अपराधी चाहे जितना भी चतुर ओर चालाक हो वो कानून से तेज नही दौड़ सकता,

श्योपुर जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाते हुए पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। जिले के देहात थाना क्षेत्र के नागदा आवदा व अन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देने नौ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

इन लोगों ने श्योपुर में लाखो की दो चोरियों के वारदात को कबूला है। ये लोग दिन भर पानी पूरी बेचकर रेकी करते थे और रेकी करने के बाद रात को सुने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस को इन आरोपियों से सवा लाख कीमत के जेवर और 25 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैें साथ मे सब्बल, हथौड़ा,पेचकस टोर्च और आरी भी पुलिस ने जप्त की है । यह सभी 9 आरोपी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों में 50 से 60 लाख की ज्यादा चोरी के वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही यह पानी पूरी गैंग जो कि अब अंतर राज्य गैंग के नाम से चर्चित है। भिंड और राजस्थान की भी पुलिस को इनकी तलाश है।यह सभी आरोपी दिन में पानी पूरी बेचने के बहाने शहर के कई क्षेत्रों में वार्डों में मोहल्लों में रेकी किया करते थे और जिस घर में ताला लगा मिलता था या सूचना मिलती थी कि घर में पिछले कई दिनों से कोई नहीं है उस घर को टारगेट करते थे और वहां से चोरी की वारदात करके गायब हो जाते थे । इस गैंग के दो मुख्य आरोपी पिछले कई सालों से श्योपुर में ही रह रहे थे । जो पानीपूरी का धंधा करते थे पुलिस ने इन सब को दबोच लिया है और कई सारी चोरियों की वारदात को आरोपी ने कबूल किया है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed