• Wed. Sep 30th, 2026

इस राज्य के छात्रों के लिए बड़ी खबर 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिलने जा रहा है ये बड़ा गिफ्ट,सभी को मिलेगा ये उपहार,

ByManish Kumar Pal

Jul 11, 2023

News National

खबर / मप्र की लाड़ली बहनों के लिए सोमवार 10 जुलाई का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त की एक-एक हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित कर दी।

उन्होंने कहा कि बेटियों की रक्षा करूंगा, किंतु बेटों से भी भेदभाव नहीं करूंगा। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले सभी बेटे-बेटियों को 26 जुलाईं को लैपटॉप दूंगा। 12 वीं में टॉप करने वाले बेटे बेटियों को मामा स्कूटी दिलाएगा। इसी तरह 5 वीं पास करके 6 वीं और 8 वीं पास करके 9 वीं में दूसरे गांव जाने वाले भांजे-भांजियों को साढ़े चार हजार रुपए साइकिल के लिए दूंगा।

सदस्यों को शपथ भी दिलाई

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को इंदौर में आयोजित रोड शो व लाड़ली बहनों के बैंक खातों में द्वितीय किस्त अंतरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक एक लाख भर्ती हो जाएंगी। सीखो-कमाओ योजना से युवा काम भी सीखेंगे और 8 हजार रुपए महीना भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि अब 21 साल की विवाहित बेटी को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना के लिए जो बहनें बाकी रह गई हैं, उनके आवेदन लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश भर में वार्ड तथा ग्राम पंचायतों में गठित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed