• Tue. Nov 24th, 2026

सावधान मौषम विभाग नें पुरे उत्तराखण्ड के लिए जारी कर दिया रेड अलर्ट,बारिश लें सकती है रौद्र रूप,

ByManish Kumar Pal

Jul 11, 2023

News National

उत्तराखंड में अभी तीन दिन मुश्किलों भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ चूका है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी दून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश दर्ज की गई है। आगे पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अतिवृष्टि के चलते हरिद्वार में गंगा उफान पर पहुँच रही है। हालांकि अभी यह चेतावनी स्तर 293 मीटर से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटवर्ती इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह जलभराव हो रहा है। सावधान रहने की चेतावनी है क्योंकी वर्षा सभी जारी है।ओर आगे तेज से तेज वर्षा होने की संभावना है

कोटद्वार क्षेत्र के हालात भी अच्छे नही वहाँ की नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बदस्तूर जारी है । मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहाड़ी राज्य में अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, 13 जुलाई तक सभी जिलों में चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि राज्य में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। भारी बारिश के चलते राज्यों की सड़क अवरुद्ध होने की कई घटनाएं देखी गई हैं। आने वाले दिनों में और भारी बारिश के कारण गंगा नदी सहित सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर भी बढ़ने आशंका जताई जा रही है।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed