• Wed. Sep 30th, 2026

यहाँ की पुलिस नें फिर कर दिखाया कमाल, महिला का काट दिया वो चालान जो प्रावधान मे है ही नही,

ByManish Kumar Pal

Jul 11, 2023

News National,

ओंनलाइन चालान और ट्रैफिक कैमरों के इस दौर में अक्सर गलत तरीके से चालान काटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में भी हैरतअंगेज घटना उजागर हुई। दरअसल, एक महिला का हेलमेट बिना पहने कार चलाने पर चालान काट दिया गया।

इसके लिए उसने 1,000 रुपए जुर्माना मांगा गया। पेशे से सरकारी टीचर शैला चौधरी को 27 जून को नोएडा के होशियारपुर क्षेत्र में बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए एक हज़ार रुपए का चालान चालान काटा गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि उसके पास कोई दोपहिया वाहन ही नहीं है। उन्हें ई चालान के लिए ट्रैफिक पुलिस से जो मैसेज मिला, उसमें उनकी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था, मगर फोटो एक बाइक की लगी थी। मैसेज में साफतौर पर लिखा था कि बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

शैलजा ने बताया कि मुझे अपने मोबाइल फोन पर ट्रैफिक पुलिस से एक संदेश मिला। शुरू में मैंने सोचा था कि मेरे घर आए एक रिश्तेदार ने मेरी कार चलाते समय ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया होगा। हालांकि जब मैंने मैसेज खोला तो मैं यह देखकर चौंक गई कि चालान के साथ एक मोटरसाइकिल की फोटो दी हुई है और मेरी कार का पंजीकरण नंबर लिखा हुआ है। घटना 27 जून को सुबह 08:30 बजे 08:00 बजे की है। महिला का दावा है कि चालान मैसेज में बताए गए वक्त पर गाड़ी नहीं चल रही थी।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed