• Thu. Oct 1st, 2026

युवती नें हिन्दू धर्म अपनाकर प्रेमी से रचाई शादी,फिर दोनों नें श्रद्धा के साथ हरिद्वार आकर भारी कावड़,

ByManish Kumar Pal

Jul 12, 2023

News National

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमे युवती ने पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। इतना ही नही इसके बाद धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया ओर फिर कावड़ भी उठाई,
बता दें की हिन्दू धर्म दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है,भूले भटके ऐसे बहुत से नौजवान् युवक युवतियाँ है जो हिन्दू धर्म अपनाकर स्वयं के लिए गौरव महसूस कर रहे है,

पहले हिन्दू प्रेमी से शादी रचाई फिर धर्म नगरी हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ भरी

दरअसल, बागपत जनपद के अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का सिंघावली अहीर क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। युवती ने सोमवार सुबह को पहले धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद दोनों बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

जानकारी अनुसार दोनों ने सोमवार को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद परिजनों को शादी के प्रमाण पत्र भेज दिया। इस बारे में दोनों ने अपने घर फोन करके भी बताया। बताया जा रहा है कि शादी करने के बाद दोनों हरिद्वार कांवड़ लेने चले गए हैं। हालांकि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अभी दोनों की कांवड़ यात्रा की तस्वीरें सामने नहीं आई है। उधर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कोशलेंद्र यादव का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed