• Thu. Aug 13th, 2026

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह और पुलिस टीम ने कुछ ही घंटो मे जाम पर किया नियंत्रण , लगभग साढ़े आठ लाख वाहनो को किया सकुशल रवाना

ByManish Kumar Pal

Jul 14, 2023

News National

धर्मनगरी हरिद्वार इस समय भगवा रंग मे रंगा हैं सावन का महीना ओर करोड़ों भक्तो का हरिद्वार पहुंचकर गंगा जल भरना हरिद्वार पुलिस के लिए चुनौती नही बल्कि महा चुनौती साबित हो रहा हैं ऐसे मे बड़े आला पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाही तक सड़को पर ड्यूटी देकर व्यवस्थाओं की कमान सँभालते नजर आ रहे हैं,बता दें की कल हरिद्वार मे शिव भक्तों का ऐसा हुजूम था जिसे नियंत्रण करना किसी महाभारत से कम नही था,क्योंकि सड़को पर जहाँ देखो डाक कावड़ नजर आ रही थीं,जिस कारण कई घंटे सड़को पर जाम रहा ऐसे मे हरिद्वार पुलिस के बड़े अधिकारी व स्वयं वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह यातायात को नियंत्रण करते दिखे,

बता दें की 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को पुलिस नें कंट्रोल कर लिया,कल डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखो में पहुंच गई थी और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर जज्बा हरिद्वार टीम का नही थमा ओर लगातार हरिद्वार पुलिस सड़को पर नजर आयी जिस से किसी कावड़िये ओर यात्री को परेशानी न हो,ओर परिणाम यह रहा की सभी हाईवे अब सुचारू रूप से चल रहे हैं पुलिस सूत्रों की अगर माने तो अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed