• Thu. Oct 1st, 2026

कहाँ तक फैली हैं रोशनाबाद के बरसाती नाले पर बने अवैध गोदाम की मलाई, किसके इशारे पर बना गया रातोरात नाले पर गोदाम,अब बरसात के पानी नें गिराया मकान,

ByManish Kumar Pal

Jul 13, 2023

News National

रोशनाबाद / आज रोशनाबाद मे एक मकान बरसात के पानी के कारण बिखर गया,अभी ऐसी बहुत सी घटनाये यहाँ होना शेष हैं क्योंकि ये मकान बरसाती पानी के उस बड़े नाले पर बनाया गया था जो रोशनाबाद के बरसात के पानी की निकासी का एक मात्र जरिया रहता हैं,गनीमत ये रही के किसी के हताहत होने की खबर नही हैं,अन्यथा बिखरे इस मकान मे बहुत से लोगों की जान भी जा सकती थीं,बता दें की यह मामला सिडकुल केविन केयर कम्पनी के सामने वाली कॉलोनी का हैं,इसी मुख्य सड़क से लेकर पीछे बरसाती नाले को भी कब्जा लिया गया हैं इस पर एक लम्बा चौड़ा गोदाम बना दिया गया हैं ओर इस गोदाम का निर्माण पीछे नाले पर लगभग दस मीटर अंदर तक कर दिया गया हैं,ओर ये कही से कहीं तक सम्भव नही किस इस कब्जे की जानकारी निकट बैठे प्रसाशन को न हो,क्योंकि जहाँ ये निर्माण किया गया हैं वहाँ से हरिद्वार प्रसाशन की दूरी चंद कदमो की ही हैं ,

आने वाले समय मे इस क्षेत्र मे पानी की निकासी न होने के कारण भारी तबाही होंगी,क्योंकि जिस प्रकार बरसाती नालो पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जे कर अवैध निर्माण कर दिये गए हैं उस से साफ हो जाता हैं की इस क्षेत्र मे कभी भी बड़े स्तर पर बाढ़ जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं,जिसकी शुरुआत इस एक ढह गए मकान से हो चुकी हैं,

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed