• Tue. Nov 24th, 2026

अब नासा के वैज्ञानिको नें दी बड़ी चेतावनी, ‘ 2024 में बिगड़ेंगे दुनिया के हालात ओर भी बुरे

ByManish Kumar Pal

Jul 21, 2023

News National

दुनिया में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बीच नासा के शीर्ष जलवायु वैज्ञानिक गेविन शिमिट ने बड़ा दावा किया है। शिमिट का कहना है-“जुलाई 2023 सैकड़ों नहीं हजारों सालों में दुनिया का सबसे गर्म महीना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि जुलाई के शुरुआती दिनों में यूरोपीय यूनियन और यूनिवर्सिटी ऑफ मेन के जमीनी और उपग्रह डाटा का विश्लेषण कर जो डाटा निकला है, उसके आधार पर जुलाई महीने में गर्मी के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। इस महीने के 14 दिनों में सतही हवा का तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है जो करोड़ों वर्षों से नहीं देखा गया है।

दुनिया में हो रहे अभूतपूर्व बदलाव-शिमिट

शिमिट ने कहा कि हम दुनिया में जलवायु परिवर्तन के कारण अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। अमेरिका, यूरोप और चीन में जुलाई के महीने में हीटवेव देखने को मिल रही हैं जो कई रिकॉर्डों को ध्वस्त कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जुलाई में पड़ रही प्रचंड गर्मी के लिए केवल अल नीनो जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। बल्कि इसकी वजह पर्यावरण में ग्रीन हाउस गैसों का लगातार उत्सर्जन और इनमें कमी नहीं आना है। नासा वैज्ञानिक का कहना है, 2023 हाल के सालों में सबसे गर्म साल रह सकता है हालांकि डाटा का विश्लेषण करने के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी लेकिन कई वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इसके 80 फीसदी चांस हैं।

आने वाले 2024 में अभी और बिगड़ेंगे हालात

गेविन शिमिट ने चेतावनी दी कि 2024 में हालात और भयावह हो सकते हैं। शिमिट ने कहा कि अल नीनो प्रभाव अभी उभरा है और इस साल के अंत तक यह अपने चरम पर होगा। अल नीनो के प्रभाव से ही 2024 के और अधिक गर्म रहने की आशंका है

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed