• Tue. Sep 29th, 2026

इस राज्य मे फिर से हुई एक शर्मनाक घटना,गर्ल्स हॉस्टल में साथियों के सामने ही 4 छात्राओं के उतरवाए कपड़े, मच गया बवाल,

ByManish Kumar Pal

Sep 26, 2023

News National

केरल के पलक्कड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के अट्टापडी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शोलायूर पुलिस ने दर्ज किया केस

मामला अट्टापडी के शोलायुर स्थित एक प्री-मैट्रिक गर्ल्स हॉस्टल की है। यहां आरोप है कि चार आदिवासी छात्रों को उनके सहपाठियों के सामने कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया गया। इस संबंध में हॉस्टल वार्डन, हेल्पर और काउंसलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपियों की पहचान अथिरा, कौशल्या, कस्तूरी और सुजा के रूप में हुई है। कथित घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। छात्रावास में रहने वाली लड़कियों का आरोप है कि उनसे कहा गया था, वे कपड़े न बदलें क्योंकि उनमें से कुछ को त्वचा रोग पाया गया था। लेकिन जब उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया तो कपड़े उतारने के लिए कहा गया।

आदिवासी छात्रों के अनुसार आरोपियों ने उनके अन्य सहपाठियों के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। इससे उन्हें बहुत अपमान और भावनात्मक पीड़ा हुई। छात्राओं ने ये बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed