• Wed. Aug 12th, 2026

पानी में करंट से तड़पते बच्चे को देखते रहे लोग, खुद को खतरे में डाल बुजुर्ग ने हिम्मत तो दिखाई ,लेकिन क्या वह मासूम की जान बचा सका? जानिये पूरी खबर,

ByManish Kumar Pal

Sep 27, 2023

News National

वाराणसी में एक मासूम बच्चा बारिश की वजह से सड़क पर भरे पानी में गिर गया. उस पानी में करंट था. इस वजह से वह तड़पने लगा.इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग जहां तमाशबीन बने रहे.वही एक बुजुर्ग फरिश्ता बनकर आ गया जिसने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर बच्चे की जान बचा ली, इस पूरी घटना का ज़ब सीसीटीवी सामने आया है. तो लोग बुजुर्ग की सराहना करने लगे .

जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के चेतगंज थाने के हबीबपुरा इलाके का है. इस घटना से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया था. उस जगह पर बिजली का खंभा भी था, जिसमें करंट उतर आया. वहां पर एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और पानी में गिर गया. उसी दौरान सड़क पर सवारियों को लेकर एक ई-रिक्शा वहां से गुजरा.

लोगों ने बच्चे को करंट से तड़पते देखा तो रिक्शा रुक गया. बच्चे पानी में करंट की वजह से तड़पता देख एक बुजुर्ग आगे आए और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी करंट के झटके लगे. इससे वह पीछे हट गए. इस दौरान एक अन्य बुजुर्ग ने सड़क पर ट्रैफिक रोकने के लिए हाथ से इशारा किया. इसके बाद बुजुर्ग ने एक व्यक्ति से डंडा मांगा और फिर दोबारा डंडे के सहारे बच्चे को बचाने की कोशिश की.ओर वह कामयाब हो गये डंडे के सहारे बुजुर्ग ने बच्चे को अपनी ओर खींच लिया

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed