• Thu. Mar 12th, 2026

कौन है ये पिता ओर पुत्र जो अफगानिस्तान के रास्ते भारत से पाकिस्तान भागे, लगाये ये आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला

ByManish Kumar Pal

Sep 27, 2023

News National

भारत से एक पिता-पुत्र के पाकिस्तान भाग जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि इन्होंने दावा किया है कि धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए इन लोगों को दिल्ली में अपना घर छोड़कर भागना पड़ा.
बता दें यह पिता पुत्र अवैध रुप से अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिता मोहम्मद हसनैन (70) और बेटा इशाक अमीर (31) ने बलूचिस्तान प्रांत के चमन में पाकिस्तान-अफगान सीमा के रास्ते अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया.

बिना कानूनी दस्तावेजों के पाकिस्तान में दाखिल

यह लोग वर्तमान में कराची में ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के आश्रय गृह में रह रहे हैं. यह लोग लगभग 14 दिन पहले दिल्ली से कराची पहुंचे थे. हसनैन ने कहा कि अगर पाकिस्तानी अधिकारी हमें जेल में डाल देंगे, तो हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम बिना कानूनी दस्तावेजों के पाकिस्तान आए हैं, लेकिन हम शरण लेने का प्रयास करेंगे.

दिल्ली के निवासी हैं पिता-पुत्र

जानकारी के मुताबिक हसनैन और उसका बेटा अमीर नई दिल्ली के गौतमपुरी इलाके के निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां उन्हें काफी समय तक प्रताड़ित किया गया. साथ ही उन्होंने धार्मिक उत्पीड़न का भी सामना किया, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान भागने का फैसला किया है. हसनैन ने बताया कि उन्हें कराची पहुंचने में 14 दिन का समय लगा. यहां पहुंचकर वह अपने बेटे के साथ पुलिस स्टेशन गए और आत्मसमर्पण कर दिया.

पांच सितंबर को नई दिल्ली से गए थे दुबई

बता दें कि हसनैन अपने बेटे आमिर के साथ पांच सितंबर को नई दिल्ली से दुबई पहुंचा, जहां उन्हें अफगानिस्तान के दूतावास से वीजा मिला. यहां से वीजा लेकर वह काबुल के लिए रवाना हुए. यहां से वह सड़क मार्ग से कंधार पहुंच गए. हसनैन ने बताया कि इसके बाद वह लोग बलूचिस्तान प्रांत के चमन सीमा के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए. बताया जा रहा है कि दोनों एक अफगान एजेंट की मदद से सीमा पार करने में सफल रहे और बाद में उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को कराची ले जाने के लिए 60 हजार रुपये दिए.

जानिये क्या कहती है इन दोनों के बारे मे कराची पुलिस,

कराची के पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण) असद रज़ा ने बताया कि दोनों पर जासूस होने का शक नहीं था, लेकिन उन्हें धार्मिक पूर्वाग्रह और उत्पीड़न का शिकार माना गया था. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Related Post

उत्तराखण्ड मे जल्द शुरू होने जा रही फ़िल्म शिकार की शूटिंग..बड़े पर्दे के लिये गैगवार पर आधारित इस फ़िल्म मे मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे हरिद्वार के कई चेहरे.
रानीपुर विधान सभा में सियासी हलचल तेज: मनोज धनगर के कांग्रेस में शामिल होते ही बदले समीकरण. कांग्रेस के लिये साबित हो सकते है ब्राह्ममास्त्र, युवा साथी बन रहे सारथी.. संभाल रहे मोर्चा
शिवालिक नगर स्तिथ कार सर्विस सेंटर की लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,कार का सामान भी किया गुम,वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार से की न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed