• Mon. Apr 27th, 2026

40 लाख खर्च कर घर की बहु को भेजा कनाडा ,पति को भूली, फिर वहीँ के युवक से कर ली दोस्ती…धोखेबाज बहु की हैरान कर देने वाली कहानी

ByManish Kumar Pal

Oct 8, 2023

News National

विदेश जाकर पढ़ने और वहां लाइफ सेट करना आज के युग में हर युवा का सपना ही नहीं ब्लकि लक्षय बन चूका है। खास तौर पर पंजाब के लगभग हर घर मे युवाओं में बाहर जाने का सपना सिर चढ़ कर बोलता है।

वहीं इस बीच अभिभावक भी अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है लेकिन कई बार एक फैसला उनकी सारी जिदंगी पर भारी पड़ जाता है।

हाल ही में पंजाब से एक नया मामला सामने आया जिसमें 40 लाख खर्च कर कनाडा भेजी बहू ने जब विदेश की धरती पर अपने तेवर बदले तो ससुराल वालों के पैरों के नीचे से जमीन सरक गई । दरअसल, शादी से पहले दोनों पक्षों में तय हुआ था कि बहू पहले विदेश जाएगी और फिर पति को वहां से स्पाउस वीजा पर बुलाएगी, लेकिन वहां जाते ही बहू वादे से मुकर गई जिसके बाद ससुरालियों की शिकायत पर अब FIR दर्ज कराई गई है।

विदेश की धरती पर जाकर अपने पति को ही भूल गई ‘बहू’

इतना ही नही वहां उसने परमानेंट रेजिड़ेंसी युवक से पहले दोस्ती ओर फिर शादी कर ली। जिसका पता चलने के बाद ससुराल वालों ने खन्ना के मलौद थानें में कनाडा बैठी युवती गगनदीप कौर, उसके पिता रविंदर सिंह और माता बलजिंदर कौर निवासी रायपुर (मलेरकोटला) खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

FIR के मुताबिक, निवासी गांव लहल के रहने वाले सुखविदंर सिंह के पड़ोसी ने नाजर सिंह के रिश्तेदार रविंदर सिंह ने अपनी Ielts पास बेटी गगनदीप कौर के रिश्ते की बात चलाई ओर कहा की बेटी विदेश भी जाना चाहती है लेकिन उनके पास बेटी को बाहर भेजने के लिए रकम नहीं है इस पर दोनों पक्षों में तय हुआ कि गगनदीप कौर की शादी सुखविंदर के बेटे गुरसिमरन सिंह से होगी। सारा खर्च सुखविंदर सिंह का परिवार करेगा और फिर कनाडा जाने के बाद गगनदीप कौर अपने पति गुरसिमरन सिंह को स्पाउस वीजा पर बुलाएगी सब तय होने के मुताबिक, दोनों की शादी 19 नवंबर 2020 को हो गई । लेकिन कनाडा जाने के कुछ समय बाद गगनदीप कौर ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिये और एक सेमेस्टर पूरा होने के बाद जब परिवार ने बहू गगनदीप कौर को बेटे गुरसिमरन सिंह को स्पाउस वीजा पर बुलाने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगी। फिर जब परिवार को खबर पहुंची कि बहू वहां पीआर युवक के साथ लिविंग मे रह रही है, तो उन्होंने बहु से इस बारे मे बातचीत करनी चाही,लेकिन भू नें उल्टा उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया । इसी बीच 29 अक्तूबर 2022 को पंचायती राजीनामा भी हुआ, जिसमें तय हुआ था कि गगनदीप कौर अपने पति गुरसिमरन सिंह को कनाडा लेकर जाएगी लेकिन इसके बावजूद शर्ते नहीं मानी गई।

वहीं लड़के पक्ष का आरोप है कि उन्होंने शादी से लेकर बहू को कनाडा भेजने तक काफी खर्चा किया है। जिसमें 15 तोले सोने के गहने के साथ साथ कनाडा भेजने तक करीब 40 लाख रूपए खर्च हुए है। हालांकि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Post

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,
हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed