• Tue. Sep 29th, 2026

अब इस विख्यात मंदिर मे भी छोटे कपड़े-फटी जींस-स्कर्ट पहनने पर रोक,

ByManish Kumar Pal

Oct 11, 2023

News National

उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. प्रबंधन के मुताबिक सभी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. अगले साल 1 जनवरी से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु ड्रेस कोड के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे.

इसके लिए श्रद्धालुओं को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है.

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के इस फैसले के बाद 1 जनवरी से मंदिर में छोटे कपड़े, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस जैसे कपड़ों को बैन कर दिया जाएगा. श्रद्धालु इस तरह के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. हालांकि मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनकर आने की इजाजत होगी फिलहाल इसके बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.

धोती में पुरुष, साड़ी में महिलाएं महाकाल मंदिर में अब इस ड्रेस कोड में ही मिलेगी एंट्री

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ रंजन कुमार दास के मुताबिक मंदिर में अक्सर श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने आते हैं जिसे देखते हुए मंदिर की नीति सब-कमेटी की बैठक में इस बारे में फैसला किया है. जिसके बाद अब उन्हीं लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत होगी जो नियम के मुताबिक पूरे कपड़े पहनकर आएंगे.

प्रबंधन के चीफ का कहना है कि मंदिर में भगवान रहते है, ये आस्था की जगह है न ही किसी मनोरंजन की जगह है. यहां आने वाले लोग इस तरह के कपड़े पहनकर आते हैं जैसे वो किसी पार्क या किसी समुद्र किनारे घूमने फिरने जा रहे हों. जो कि सरासर गलत है. ऐसे में दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती है.

जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन का कहना है कि मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. जिसके लिए 1 जनवरी, 2024 से लागू ड्रेस कोड का पालन सख्ती से किया जाएगा. मंदिर दरवाजे पर तैनात सुरक्षाकर्मी और मंदिर के अंदर मौजूद सेवकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये सभी लोग यहां आने वालों पर कड़ी निगाह रखेंगे.

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया गया हो. इससे पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के 3 मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है.

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed