• Tue. Nov 24th, 2026

आखिर क्यों किया राष्ट्रपति ने इंडियन आर्मी मेजर को किया टर्मिनेट, क्या है वाट्सप ग्रुप “पटियाला पेग” जिसकी हो रही जांच,

ByManish Kumar Pal

Nov 1, 2023

News National

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) यूनिट में तैनात भारतीय सेना के इस मेजर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सेना की जांच में पाया गया था कि मेजर ने कई बड़ी गलतियां की थीं जिसकी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया था।

राष्ट्रपति ने सेना अधिनियम, 1950 की धारा 18, संविधान के अनुच्छेद 310 के साथ और इस संबंध में उन्हें प्रदत्त अपनी सभी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया कि मेजर की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाए। ये आदेश 15 सितंबर को जारी किए गए थे और इस महीने की शुरुआत में स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड यूनिट में लागू किए गए थे, जहां मेजर उत्तर भारत में तैनात थे।

मार्च 2022 से की जा रही थी मेजर की गतिविधियों की जांच

बता दें की इस भारतीय मेजर की गतिविधियों की जांच मार्च 2022 से की जा रही थी जब अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौते से संबंधित मामलों की जांच के लिए अधिकारियों का एक बोर्ड बनाया गया था। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड ने अधिकारियों के बोर्ड को डिजिटल उपकरणों को जब्त करने और संदिग्ध गतिविधियों/सोशल मीडिया उल्लंघनों/किसी भी सुरक्षा संबंधी चिंताओं, अनधिकृत लोगों के साथ जानकारी साझा करने/लीक करने में मेजर की संभावित संलिप्तता के बारे में प्रारंभिक जांच करने के लिए अधिकृत किया था। इसके साथ ही संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और जासूसी गतिविधियों में उसकी संभावित भागीदारी की भी जांच की जा रही थी।

बोर्ड को संबंधित सभी पहलुओं की जांच करने का भी काम सौंपा गया था। सूत्रों ने कहा कि यह पाया गया कि मेजर ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सीक्रेट दस्तावेजों की एक कॉपी रखी थी जो सेना के नियमों के खिलाफ थी। उन्होंने बताया कि मेजर सोशल मीडिया चैट के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव के भी संपर्क में था।

‘पटियाला पेग’ की जांच

भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेजर की दोस्ती की भी जांच की गई, जिनमें से कुछ ‘पटियाला पेग’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर थे। उन्हें इस संबंध में कुछ अधिकारियों के खिलाफ आयोजित कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में गवाह के रूप में बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, सेना ने एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल को सोशल मीडिया नीतियों के उल्लंघन और एक व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने के लिए प्रशासनिक/अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जहां आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी।

इंडियन एक्सप्रेस ने जुलाई 2022 में रिपोर्ट दी थी कि सेना अपने चार अधिकारियों की व्हाट्सएप ग्रुप ‘पटियाला पेग’ का सदस्य होने के कारण जांच कर रही है। जांच पेंडिंग रहने तक तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। यह संदेह था कि व्हाट्सएप ग्रुप ‘पटियाला पेग’ जिसके ये अधिकारी सदस्य थे उसमें पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के सदस्य भी थे। यह पता लगाने के लिए एक जांच की गई थी कि क्या कोई गुप्त सैन्य जानकारी किसी के द्वारा साझा की गई थी।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed