• Wed. Sep 30th, 2026

शिक्षक कि सरकारी नौकरी लगते ही स्कूल से उठाया; जबरन करा दी अपनी लड़की से शादी,

ByManish Kumar Pal

Dec 1, 2023

News National

मामला बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर से आया है। यहां बीपीएससी से चयनित एक शिक्षक का अपहरण कर उसका पकड़ौआ विवाह कर दिया गया।यहाँ इस प्रकार के मामले पहले से होते आ रहे है, अगर किसी युवक कि कोई भी सरकारी नौकरी लग जाती है तो उसे अपहरण कर जबरन शादी करने का भय होने लगता है

बता दें कि यहाँ लड़की वालों ने बुधवार दोपहर में स्कूल से ही नवनियुक्त टीचर को उठा लिया और गाड़ी में बैठा कर ले गए। परिजन ने अपहरण की शिकायत करते हुए घंटों रोड जाम करके हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पातेपुर के रेपुरा हाई स्कूल में नवनियुक्त शिक्षक गौतम कुमार का बुधवार दोपहर बाद विद्यालय परिसर से अपहरण कर लिया गया। आक्रोशित लोगों ने पहले बुधवार रात और गुरुवार सुबह से दोपहर तक घंटो सड़क जाम रखा।

जिसके बाद पुलिस के दबाव पर करीब तीन बजे अपह्रत शिक्षक को अपहर्ताओं ने पातेपुर थाने पर पहुंचाया। पातेपुर बीईओ ने शिक्षक गौतम कुमार का अपहरण शादी की नीयत से करने की बात कही। अपहृत शिक्षक पातेपुर थाना क्षेत्र के महैया मालपुर का रहने वाला है।

प्रभारी चंदा कुमारी ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दो आदमी आए। उन्होंने शिक्षक गौतम कुमार कक्षा से बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसकी सूचना बीईओ पातेपुर एवं पातेपुर थाने में दी गई।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed