• Wed. Sep 30th, 2026

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने राज्य के किसानों कों लेकर राज्य सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, जानिये सात दिसम्बर कों कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गांधी पार्क मे किसान क्यों रखेंगे उपवास व मौन व्रत

ByManish Kumar Pal

Dec 5, 2023

News National

हरिद्वार / कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफक अली ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा मे किसानों का धान,गन्ना, घास में हुए भारी नुकसान के बावजूद राज्य सरकार ने चंद किसानों को ही मात्र ग्यारासो रुपे बीघा दिया है बाकी किसान राज्य सरकार से उम्मीद लगाए मायूस बैठे है और अपने कों अपमानित व सौतेला महसूस कर रहे हैं

हरीश रावत के नेतृत्व में नारसन से रुड़की तक ऐतिहासिक किसान यात्रा जिसमे मंगलौर से रुड़की तक ट्रेक्टरों का जाम लग गया था उसके बाद हरीश रावत के नेतृत्व मे सीएम आवास का घिराव भी किया गया था
उसी शाम सीएम के बुलावे पर हम ग्यारह किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल हरीश रावत के नेतृत्व में सीएम से मिला और सीएम ने सकारात्मक और सम्मान के साथ अस्वासन दिया की जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर सभी किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी और इकबालपुर चीनी मिल के किसानों का बकाया दिलवाया जायेगा जो आज तक नही मिला किसान हित के इसी संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए,देहरादून में सात दिसंबर को गांधी पार्क में हरीश रावत के नेतृत्व में सभी किसान भाई एक दिन का उपवास करेंगे व एक घंटे का मोन व्रत रखेंगे।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed