• Wed. Sep 30th, 2026

बॉलीवुड के इस सुपरहिट कलाकार का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस; कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर,

ByManish Kumar Pal

Dec 8, 2023

News National

लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र आखिरी सांस ली। 70 के दशक में अपनी एक्टिंग और कमाल की कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर काफी वक्त से पेट के कैंसर से पीड़ित थे, वह कैंसर की चौथी स्टेज पर थे।जिसके बाद गुरुवार की रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की पुष्टि जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने की है।

आज होगा अंतिम संस्कार

जूनियर महमूद के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। उनके दोस्त सलाम काजी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12 बजे सांता क्रूज वेस्ट में जूनियर महमूद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, काजी के मुताबिक, महमूद के लंग्स और लीवर में कैंसर था। इतना ही नहीं उनकी आंत में ट्यूमर भी सामने आया था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनका कैंसर चौथी स्टेज पर था और इसी वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी, हालांकि ​बीते कुछ दिनों से जूनियर महमूद लाइफ सपोर्ट पर थे।

हाल ही में महमूद से मिले थे ये कईं सितारे

बीते दिनों जूनियर महमूद ने अपने दोस्तों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी । उन्होंने खासतौर पर जितेंद्र और सचिन पिलगाउंकर से मिलने की ख्वाहिश की थी। जिसके बाद दोनों सितारे अपने दोस्त महमूद से मिलने पहुंचे थे। हालांकि एक्टर जितेंद्र ने जब जूनियर महमूद से मुलाकात की तो उनकी हालत देख जितेंद्र की आंखें नम हो गई थीं।

70 के दशक के मशहूर एक्टर थे मेहमूद

अगर जूनियर महमूद की बात की जाए तो उनका नाम नईम सैय्यद है, लेकिन उनकी कमाल की एक्टिंग की वजह से उन्हें जूनियर महमूद के नाम से जाना जाता था। एक्टर का जन्म 15 नवम्बर 1956 को हुआ था। 7 भाषाओं में 265 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वहीं, उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘ब्रह्मचारी’, ‘दो रास्ते’, ‘आन मिलो सजना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कटी पतंग’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘जौहर महमूद इन हॉन्ग कॉन्ग’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘गुरु और चेला’ शामिल हैं। इतना ही नहीं महमूद ने कई मराठी फिल्में भी निर्देशित की थीं।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed